Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों में राष्ट्रीय नेताओं ने मुलाकात कर भरा जोश

कांग्रेसियों में राष्ट्रीय नेताओं ने मुलाकात कर भरा जोश

जनपद से हजारों कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली में लिया भाग
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सुहाग नगरी के हजारों कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। साथ ही अपने राष्ट्रीय नेताओं से मिले।
रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संबोधित किया। साथ ही रैली में भारतीय जनता पार्टी को जनविरोधी बताया गया। लोकसभा चुनाव के समय किए वादे को झूठा बताया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जनता की यह पुकार अबकी बार राहुल गांधी की सरकार, देश को बचाना है कांग्रेस पार्टी को लाना है के नारे लगाएं गए। कार्यकर्ता शनिवार की रात्रि में बस द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रविवार को रैली में सुहाग नगरी के हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार जीत हासिल कर सके। वहीं शहर के कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों को जनता के मध्य पहुंचा लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दिलाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद वेग, उप्र पीसीसी सदस्य नुरूल हुदा लाला राईन गांधी, मो. हसन सिद्दीकी, सुबूर अली, हाजी सईद पटेल, रामनिवास यादव, महक गोयल बिट्टू, आमिर अली, हुजैफा, रीना खान, इमरान कुरैशी आदि ने राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की।