Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 20 मई को धूमधाम से निकाली जायेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

20 मई को धूमधाम से निकाली जायेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला ब्राहमण महासभा द्वारा हर वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा नगर के रसूलपुर क्षेत्र से 20 मई की संाय राजा दालमील से निकाली जायेगी। जिसमें दर्जनों झाॅकियों के साथ काली अखाडे ऊॅट घोड आकर्षण का केन्द्र रहेगे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भगावान परशुराम शोभायात्रा के संयोजन विनय चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष संदीप तिवारी, शोभायात्रा अध्यक्ष प0 मनोज भटेले ने बताया कि हर वर्ष की तहर इस वर्ष भी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 20 मई की सांय के समय राजा दालमील रसूलपुर से प्रारम्भ होकर सदर बाजार गंज चैराहा कोटला रोड होते हुए परशुराम शिविर रामलीला मैदान पर सम्पन्न होगयी। जहां प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन किया जायेगा। जगह -जगह यात्रा का स्वागत किया जायेगा। इस वर्ष महिला जिलाध्यक्ष प0 शीलमणी शर्मा अपनी टीम के साथ यात्रा में शामिल रहेगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प0 अवनीश कुमार तैगुरिया, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष प0 विशाल दीक्षित अपनी टीम के साथ यात्रा में उपस्थित रहेगे। यात्रा के दौरान इस वार युवा वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा। इस पार हनुमान बाबा के 11 तरह के स्वरूप, राधाकृष्ण नृत्य देखने लायक होगा।