Monday, June 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प सभा का आयोजन

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प सभा का आयोजन

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 गौरवपूर्ण वर्षों के पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के रूहेरी मंडल, हाथरस द्वारा कृष्णा फार्म हाउस में “संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी उपस्थित रहीं और सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने से लेकर डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक शिव देव दीक्षित भी मंच पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर विवेक रावत, अनंत सोलंकी, सत्यम यादव, नंद किशोर, गजेन्द्र पोरुष, गोपाल सिंह, उमेश चौधरी, सभासद धर्मेंद्र पिप्पल सहित मंडल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।