Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर दो लोग घायल

छत से गिरकर दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर बालक सहित दो लोग छत से गिरकर घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी राजकुमार का 12 वर्षीय पुत्र अंशु छत पर खेल रहा था। उसी दौरान अचानक छत से गिरकर घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा निवासी गी्रशबाबू की 23 वर्षीय पुत्र कु0 वविता भी छत से उतरते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गयी। जिससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनो लोगो का उपचार किया गया।