Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला सम्मेलन में तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया

महिला सम्मेलन में तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह के समर्थन में महिला सम्मेलन क्षत्रिय धर्मशाला सिरसागंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने मातृशक्ति को तीसरी बार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी बहनों से भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ से विजयी बनाने के लिए आह्वान किया। साथ ही महिला सम्मेलन में लाभार्थी महिला बहनों से सार्थक चर्चा की और सभी बहनों ने एक स्वर में मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया। महिला सम्मेलन को सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, भाजपा ब्रजक्षेत्र के महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुरिका राघव, मधु सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि सुविधा, सुरक्षा और अवसर समान, आधी आबादी का पूरा सम्मान के मूलमंत्र के साथ कार्य रही है मोदी सरकार। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्वेता पोरवाल जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा व मुन्नी देवी महानगर अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान रंजना सिंह चेयरमैन सिरसागंज, सुमन चतुर्वेदी, मनोरमा गुप्ता, डॉ मधुरिमा गुप्ता, विजय रानी जादौन, आशा सिंह, मंजू गौड़, रुचि चतुर्वेदी, आकृति सहयोगी, नीतू मिथिला, निशु शर्मा, रेनु उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं उपस्थित रही।