Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह को जिताने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भाजपा प्रत्याशी ठा. विश्वदीप सिंह को जिताने की अपील

फिरोजाबाद। शनिवार को तिलक इंटर कालेज के मैदान पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद के सभी हस्तशिल्पियों और कारीगरों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होना है। दो चरण शुक्रवार तक संपन्न हो चुके हैं। 545 में से एक लोकसभा सीट गुजरात के सूरत से जीतकर आ गई है। 191 सीटों पर चुनाव हुए हैं। जो रुझान हैं। जिसमें जो उत्साह और उमंग है। पूरे देश में एक ही गूंज सुनाई दे रही है। फिर एक बार मोदी सरकार की। पहले आतंकी विस्फोट होते थे। तब कांग्रेस कहती थी कि इसके पीछे पाकिस्तानी का हाथ है। इसे देखेंगे, आज आतंकी घटना तो दूर पटाखा फूटने पर भी पाकिस्तान सफाई देता है कि इसमें हमारा हाथ नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो सका है। आज देश का दुश्मन देश की सीमा में नहीं घुस सकता। उसे पता है कि घुसपैठ करेंगे तो काम तमाम हो जाएगा। उसे मालूम है कि उसने कुछ ऐसा किया तो ये नया भारत है। केवल राम मंदिर ही नहीं बनाता है। आतंकियों का राम नाम सत्य करना भी जानता है। सीएम ने कहा कि आज विकास के कार्य भी हो रहे हैं और गरीब कल्याण के कार्य भी हो रहे हैं। गरीबों को राशन निःशुल्क मिल रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकार में क्या होता था। इनके चट्टे बट्टे सब डकार जाते थे। लोग भूखों मरते थे। सपा दो कदम आगे चली गई थी। मरीजों के खाते में पैसा भेज दिया जाता है। 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बन गए। बीमारियों से मुक्ति और नारी सुरक्षा हुई। निःशुल्क गैस सिलेंडर दिए। होली और दीपावली पर इन परिवारों को निःशुल्क सिलेंडर देने का काम किया। चार करोड़ों को मकान, हर घर नल की योजना साकार हो रही है। इन योजनाओं में जाति नहीं देखी गई। जो भारत का नागरिक है उसे योजना का लाभ मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। यही राम राज्य की अवधारणा है। यह चुनाव, ये देश के भविष्य को तय करने वाले हैं। सपा तो बेकार का चुनाव लड़ रही है। सपा मात्र 63 और कांग्रेस पूरी 543 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही। अखाड़े में आने से पहले ही ये युद्ध हार चुके हैं। इनके मंसूबे देश के लिए खतरनाक हैं।
1947 में कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ। कांग्रेस ने अपने मेनीफेस्टो में कहा है कि हम हर व्यक्ति की संपत्ति की जांच कराएंगे। आधी संपत्ति को हम ले लेंगे। ये बांटेंगे बांग्लादेशी घुसपैठियों को। ये बांटेंगे उन लोगों को जिनके द्वारा आबादी बढ़ाने का काम किया जाता है। कांग्रेस ने कहा था कि पिछड़ी जातियों को मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण में से छह प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दे देना चाहिए। भाजपा ने इसका विरोध किया था। धार्मिक आधार पर दिया जाने वाला आरक्षण देश का विभाजन की नींव रखने वाला है। भाजपा ने इसका विरोध किया था। उन्होंने मंच से कहा कि कृष्ण कन्हैया की धरती पर आप गोकशी करने की छूट देंगे क्या। जिस धरती पर भगवान राम और श्रीकृष्ण के आने का कारण गौ और ब्राह्मण की रक्षा करना था। ये लोग देश के अंदर तालिबानीकरण को जबरन थोपने का काम करेंगे। इनके मंसूबे पूरे होने से रोकने के लिए अपने वोट की ताकत से रोकने का काम करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। देश को विकसित बनाने के लिए मोदी जी को तीसरा कार्यकाल मिलना आवश्यक हैं। घर-घर जाकर मतदान कराना होगा।
-मंच पर यह रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक मनीष असीजा, विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन, महापौर कामिनी राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, नानकचंद अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी शिवशंकर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, वृंदावन लाल गुप्ता लोकसभा संयोजक, सुनील शर्मा, शिवसिंह चक, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, हनुमंत सिंह बघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश शर्मा, शिवमोहन श्रोत्रिय, राधेश्याम यादव, आनन्द अग्रवाल, डॉ एसपी लहरी, दीपक गुप्ता कालू, त्रिलोकचंद्र कुशवाह, रवींद्र शर्मा, राजेन्द्र बोहरे, योगेश प्रताप बघेल आदि मौजूद रहे।