Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शक्ति केन्द्र पर आयोजित बैठक में पन्ना प्रमुखों को दी गई जिम्मेदारी

शक्ति केन्द्र पर आयोजित बैठक में पन्ना प्रमुखों को दी गई जिम्मेदारी

रायबरेली। आज भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पश्चिम अखिलेश तिवारी व नगर के प्रभारी शिवेंद्र सिंह द्वारा अमर नगर सेक्टर में शक्ति केंद्र की बैठक ली गई। जिसमें वहां के सभी पन्ना प्रमुखों को उनके कार्यों के बारे में बताया गया और सभी पन्ना प्रमुखों को उनकी मतदाता सूची मतदाताओं की जिम्मेदारी तथा 20 करणीय कार्य बताए गए। यह बैठक जिले के जिला मंत्री संतोष गुप्ता के आवास पर संपन्न हुई। इस अवसर पर अमर नगर शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्ष व मतदाता सूची प्रमुख उपस्थित रहे। नगर के प्रभारी शिवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची के एक पन्ने पर 60 मतदाता होते हैं और एक पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी है कि 60 मतदाताओं द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान कराना। 60 मतदाता पक्ष में वोट करें इसके लिए हमें केंद्र और राज्य की योजनाओं को उन व्यक्तियों तक पहुंचाना और उनको 10 साल में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देना आवश्यक है। नगर अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले बूथ सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष सहित बूथ पर रहने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों को सम्मिलित होने का आग्रह किया। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला ने दी।