Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रसियों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन

कांग्रसियों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव यादव के नेतृत्व में लखनऊ में आयोजित भारत बचाओ अभियान के अन्तर्गत शान्ति पूर्वक आन्दोलन कर रहे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर प्रदेश सरकार द्वारा बर्बर लाठीचार्ज कराये जाने के विरोध में बैनीगंज स्थित कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में वक्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शान्तिपूर्वक आन्दोलन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई लाठीचार्ज की घोर निन्दा की गई। इस घटना से कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में मांग की गई कि जिन अधिकारियों ने लाठीचार्ज का आदेश दिया उन्हें तुरन्त बर्खास्त किया जाये। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन करने वालों में पं. ऋषि कुमार कौशिक, वीरेन्द्र उपाध्याय, राधेश्याम नगाइच, कृपेन्द्र सिंह चैहान, अशोक कुमार गुप्त, संजीव आंधीवाल, प्रदीप तेनगुरिया, प्रमोद शर्मा, विजेन्द्रकान्त पाठक, सुरेशचन्द्र शर्मा, अजय कुमार भारद्वाज एड., श्रीराम यादव, प्रमोद शर्मा, हरीशंकर शर्मा, डा. मुकेश चन्द्रा, रमेशचन्द्र सन्त, सुनील गौड़ रहीस खान आदि थे।