Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जायन्टस आॅफ ग्रुप महिला शक्ति ने लगाये पौधे

जायन्टस आॅफ ग्रुप महिला शक्ति ने लगाये पौधे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में बुधवार को जायंट्रस ग्रुप आॅफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा वृक्षा रोपण किया गया। महिला शक्ति की पदाधिकारियों द्वारा लगभग दो दर्जन से अधिक पौधे पोस्टमार्टम गृह के समीप लगाये गये। इस दौरान सीएमएस आर के पाण्डे भी मौजूद रहे।
बुधवार की सुबह जायंट्रस ग्रुप आॅफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के पदाधिकारी विष्णुकान्त चैधरी, कल्पना राजौरिया के नेतृत्व में जिला अस्पताल में बनी अशोक बाटिका में वृक्षा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला शक्ति संगठन की दर्जनों महिलाओं द्वारा लगभग 30 पौधे अस्पताल में लगाये। कुछ पौधो को पोस्टमार्टम हाउस के समीप भी लगाया गया। कल्पना राजौरिया ने कहा कि पेड पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। पेड़ पौधे से ही हमें शुद्व आॅक्सीजन मिलती है। साथ ही वातावरण को शुद्व रखने में सहायक होते है। बड़े पेड पौधे से छाया व फल-फूल आदि प्राप्त होते है। वहीं चारो तरफ जिला अस्पताल में हरियाली होगी तो मरीजों व तीमारदारों को आनंद की अनुभूति होगी। मरीजों के अंदर अलग ही उर्जा का संचार होगा। इस मौके पर मधुगर्ग, राखी बसंल के अलावा दर्जनों महिलायें के साथ डा. आर के पाण्डे, डा. आलोक कुमार, डा. नवीन जैन जिला अस्पताल मैनेजर आदि मौजूद रहे।