Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष के घर पर हमला कार्यकर्ताओं में आक्रोशःएसपी से मिले

हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष के घर पर हमला कार्यकर्ताओं में आक्रोशःएसपी से मिले

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष पर बीती रात्रि को घर पर सोते समय हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने से जहां भारी हड़कंप व अफरा तफरी मच गई वहीं आज दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस कप्तान कार्यालय पर पहुंच गये और हमलावरों के खिलाफ कडी कार्यवाही व सुरक्षा की मांग की।
पुलिस कप्तान कार्यालय पर आज दर्जनों हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बंटी चौधरी निवासी बिसावर सादाबाद के साथ पहुंचे और पुलिस कप्तान को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष बंटी चौधरी ने कहा है कि वह बीती रात्रि को कस्बा बिसावर स्थित अपने आवास पर सो रहे थे तभी लोगों ने उनके घर पर जानलेवा हमला बोल दिया और हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला बोला लेकिन हमलावर सफल नहीं हो सके और चीख पुकार सुनकर मौहल्ले के लोग जाग गये और उन्हें आता देख हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग गये। ज्ञापन में कहा गया है उक्त हमलावरों में शामिल एक हमलावर पर लूट व हत्या के मुकद्दमे दर्ज हैं।
हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष बंटी चौधरी ने पुलिस कप्तान से कहा है कि उन्हें व उनके परिवार को उक्त लोगों से जानमाल का खतरा है लिहाजा हमलावरों पर कडी कार्यवाही कर उन्हें सुरक्षा दी जाये।
इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डल सह मंत्री अनूप वार्ष्णेय, शहराध्यक्ष शेखर वार्ष्णेय, मनोज शर्मा, सन्नी चौधरी, मिथुन चौधरी, हीरालाल, मनोज जौहरी, महेश कश्यप, शेखर चौधरी, कुलदीप चौधरी, लवकुश कश्यप आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।