Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार हेतु दिव्यांगजन 5 दिवस के अन्दर करें प्रस्ताव जमा

विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार हेतु दिव्यांगजन 5 दिवस के अन्दर करें प्रस्ताव जमा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रत्येक वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की धनराशि रू 5000 से बढ़ाकर रू 25000 कर दी गयी है। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने देते हुए बताया कि पुरस्कार हेतु 12 श्रेणियों की पा?ता रखने वाले अपना प्रस्ताव 05 दिवस के अन्दर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कानपुर देहात को उपलब्ध करा दे ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने बताया कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांग के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राजय स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजनों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार होना चाहिए।