Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आपराधिक घटनाओं से अक्रोशित व्यापारी एडीजी कानपुर जोन से मिले

आपराधिक घटनाओं से अक्रोशित व्यापारी एडीजी कानपुर जोन से मिले

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। लखनऊ में बैंक वैन लूट और हत्याकांड, कानपुर नौबस्ता में केस्को कैशियर लूट समेत प्रतापगढ़, सुल्तानपुर में हुई आपराधिक घटनाओं से पूरे प्रदेश में मची हाहाकार से चिंतित व अक्रोशित व्यापारी सपा व्यापार सभा और प्रान्तीय व्यापार मण्डल के तत्वाधान में एडीजी कानपुर जोन से सिविल लाइन्स कार्यालय में मिले और व्यापारियों को सुरक्षा देने की माँग की। प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी आतंकित है। व्यापार से ज्यादा उसका दिमाग अपने और अपने परिवार की सुरक्षा पे लगा हुआ है। उत्तर प्रदेश का व्यापारी भयाक्रांत है। हत्या, लूट, अपहरण,रंगदारी की घटनाएं रोजमर्रा की बात हो गई हैं। अपराधी बेखौफ हैं और कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन दहाड़े हो रही घटनाओं से आम जनमानस खासकर व्यापारियों का भरोसा टूटता जा रहा है। कानून-व्यवस्था में सुधार की जरूरत हैं ये तो सब कहते हैं परन्तु अब सुधार की जगह राजभवन के निकट ही लूट और हत्या की वारदातें होने लगी हैं। दिनांक 30 जुलाई 2018 को राजभवन के निकट एक कैश वैन से 20 लाख रूपए लूट लिए गए। उसके ड्राईवर को गोली मार दी गई। समय पर एम्बूलेंस न पहुंचने के कारण उसकी मौत हो गयी। उसका दूसरा सहयोगी बुरी तरह घायल हो गया। जिस क्षेत्र में घटना हुई वहां आस-पास कई कार्यालय हैं और लोग आते-जाते रहते है। कानून मंत्री का घर पास में है।24 घंटे नहीं बीते और यहां कानपुर नौबस्ता में कैशियर से लूट हो गई। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं की सरकारी संस्थाओं को लूट रहे हैं तो आम व्यापारी, दुकानदार, उद्यमी, नागरिक का क्या होगा। कोई पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी कई लूट हो चुकी हैं और हत्याएं भी हो चुकी है। फिर भी कोई सबक नहीं सीखा गया। चेन लूट तो रोज की बात है। कानपुर मण्डल में तो हाल सबसे बुरा है। बढ़ते अपराधों के चलते प्रदेश में कौन निवेश करने या उद्योग लगाने का इरादा करेगा। कानपुर में आए दिन हत्याएं, लूट की वारदातें सामने आ रही हैं। कई बार तो पुलिस के वेश में अपराधी लूट लेते हैं। प्रतापगढ़ में दो सगे भाईयों की रंगदारी ने देने की वजह से हत्या हो गई। व्यापारी बैंक आने जाने में डर रहे हैं। अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए घर से निकलने में दुकान खोलने में डर रहे हैं। आए दिन रंगदारी के फोन आ रहे हैं। अभिमन्यु ने कहा कि व्यापारी अखिलेश सरकार में जितना खुश था आज योगी सरकार में उतना ही परेशान। व्यापारियों ने माँग रखी की बढ़ते अपराध विशेषकर कानपुर लुखनऊ की वारदात को देखते हुए कानपुर मण्डल के सभी वारिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को एडीजी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दें। साथ ही बैंकों के बाहर और बाजार क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। चैराहों पे सीसीटीवी ठीक करवाए जाएं और 100 नंबर पुलिस मोबाइल कार को ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच मे चलवाई जाए। व्यापारी अगर आत्मरक्षा के लिए असलाह लाइसेंस मांगे तो उनके लाइसेंस आवदेन पे प्राथमिकता पे विचार किये जाये और लाइसेंस जल्द से जल्द दिया जाए। कानपुर मण्डल का व्यापारी इन वर्तमान जंगल राज से भयंकर चिंतित है और आक्रोश में है। व्यापारी परेशान होकर बड़े आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं। अभिमन्यु गुप्ता, हरप्रीत सिंह बब्बर, जितेंद्र सिंह संधू, बॉबी सिंह, विनय कुमार, पूजा बंसल, मधु तिवारी, फैसल जमाल, अंकुर गुप्ता, मो शादाब आदि थे।