Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिंचाई मंत्री ने किया कटरी बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

सिंचाई मंत्री ने किया कटरी बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कटरी बार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने उत्तर प्रदेश शासन के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधायक प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के साथ निरिक्षण किया। कटरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने आम जनता से उनकी समस्याओं और उनकी दिक्कतों की जानकारी ली और उन्हें आश्वासन भी दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार इस प्राकृतिक आपदा की दुख की घड़ी में उनके साथ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पल पल की रिपोर्ट लखनऊ में ले रहे हैं। और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया वही प्रशासनिक कैंप में भी जाकर बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों की यथा स्थिति से अवगत हुए। और अधिकारियों को निर्देश दिए की बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए उनको किसी तरह की कोई दिक्कत परेशानी ना होने दी जाए वही व्यापारी नेता विनोद गुप्ता व दीपक कुमार सविता और सामाजिक संगठनों से मिलकर बातचीत की जो कटरी के बाढ़ पीडितो की मदद में एक हफ्ते से खाद्य सामग्री दे रहे थे। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने विनोद गुप्ता, दीपक कुमार सविता और सभी सामाजिक संगठनों की हौसला अफजाई की और कहा कि यह मानव सेवा का कार्य है। और मुझे देख कर अच्छा लगा कि इस दुख की घड़ी में कानपुर की जनता कटरी बाढ़ पीड़ितों के लिए तन मन धन से मदद में लगे हुए है। मुख्य रूप से उपस्थित सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, व दीपक कुमार सविता आदि लोग मौजूद रहे।