Friday, April 25, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीड़ितों को बांटी खाद्य राहत सामग्री

पीड़ितों को बांटी खाद्य राहत सामग्री

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की अध्यक्षता में कटरी बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहां की भाजपा कार्यकर्ता और नवीन मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार सविता ने कटरी बाढ़ पीड़ितों को खाद्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। खाद्य राहत सामग्री के साथ बाढ़ पीड़ितों को नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश का भी वितरण किया। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि कटरी बाढ़ पीड़ितों कि इस दुख की घड़ी में कानपुर की जनता उनके साथ है। जिस का उधारण साथ में दिख रहा है जिस प्रकार से व्यापारी नेता दीपक कुमार सविता और उनके पदाधिकारी कई दिनों से तन, मन, धन से बाढ़ पीड़ितों के लिए लगे हैं। जिस प्रकार से कटरी में प्राकर्तिक आपदा आई है। जिसके बाद स्थिति बद से बदतर हो गई। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने कटरी बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों को गंभीरता से लेते हुए। अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए उसके बाद प्रशासनिक अमला दिन रात जुटा हुआ है। मुख्य रुप से उपस्थित सुरेंद्र मैथानी, सुनील बजाज, विनोद गुप्ता, दीपक कुमार सविता, डॉ गया प्रसाद शर्मा, राकेश लौरी अरोड़ा, विक्रम पंडित, रोहित साहू आदि लोग मौजूद रहे।