Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला के ऊपर गिरा छत का मलबा, घायल

महिला के ऊपर गिरा छत का मलबा, घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सिरसागंज के गांव डोटरपुर वोथरी निवासी रामादेवी (50) पत्नी विद्याराम बीती रात कमरे में चारपाई पर सो रही थी, तभी अचानक छत का मलवा उनके ऊपर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कुछ मलवा उनके कमर से नीचे गिरा, जिससे उनके पैरों और कमर में चोट आ गई। छत गिरने से हुई तेज आवाज और महिला की चीख पुकार पर परिवार के लोग एकत्रित हो गए और महिला को मलवे से बाहर निकाला। महिला के चोट आने पर परिवारीजन उपचार के लिए अस्पताल लाए।