Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा के 2 युवा नेताओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा

भाजपा के 2 युवा नेताओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बीती रात्रि को ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे भाजपा के दो युवा बाइक सवार नेताओं को मथुरा रोड पर एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया जिससे दोनों नेता गम्भीर रूप से घायल हो गये और एक नेता को गम्भीर हालत में आगरा रैफर किया गया है।
बताया जाता है भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपुल सिंघानिया पुत्र देवेन्द्र सिंघानिया निवासी नवल नगर व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्ण जिला उपाध्यक्ष एवं लक्खी मेला में लाफ्टर शो के संयोजक प्रदीप गुप्ता पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी जागेश्वर कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट बीती रात्रि को मथुरा रोड पर एक ढावे पर खाना खाकर अपनी बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे तभी रास्ते में हतीसा बाईपास पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे उक्त दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये और इन्हें तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से पूर्व जिलाध्यक्ष विपुल सिंघानिया को गम्भीर हालत में आगरा रैफर कर दिया गया जहां पर उनका उपचार जारी है।