Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शौचालय का गड्ढा खोदते समय गिरने से वृद्ध की मौत

शौचालय का गड्ढा खोदते समय गिरने से वृद्ध की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज सुबह घाटमपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जाजपुर में शौचालय का गड्ढा खोदते समय चक्कर आने से गिरे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, पारिवारिक जनों ने शव का मूसानगर हलिया घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जाजपुर निवासी मोहनलाल संखवार 70 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुक्खा आज सुबह करीब 8ः30 बजे घर के दरवाजे केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत बनवाए जा रहे ओडीएफ शौचालय का गड्ढा खोदते समय चक्कर आने से उसी गड्ढे में वृद्ध चकरा कर गिर पड़ा घर वालों ने दौड़कर वृद्ध को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत बनवाए जा रहे शौचालयों में लेबर ना लगा कर घर वालों से ही गड्ढा खुदवाते हैं। जिस कारण वृद्ध की हादसे में मौत हो गई। मृतक के 5 पुत्रियां हैं जिनमें चार की शादी हो चुकी है एक लड़की की शादी होना बाकी है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में ग्राम प्रधान व केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।