Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध अवस्था में महिला को लगी गोली, गंभीर

संदिग्ध अवस्था में महिला को लगी गोली, गंभीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रविवार रात नानेमऊ निवासी एक महिला को संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। गोली महिला के सिर से होकर आरपार हो गई। गंभीर हालत में परिवारीजन महिला को थाना लाए, जहां से उसे प्राइवेट उपचार कराने के लिए आगरा ले गए। जहां महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नानेमऊ निवासी महिला रेखा (40) पत्नी कालीचरन बीती रात अपने घर पर सो रही थी, तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुन परिवार के लोगों की चीख पुकार मच गई। देखा तो महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी, उसके सिर से खून बह रहा था। गोली महिला के सिर से आरपार निकल गई। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी और घायल महिला को उपचार के लिए आगरा ले गए। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि महिला का आगरा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। दरोगा को बयान दर्ज कराने के लिए आगरा भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की आगरा में स्थिति नाजुक बनी हुई है।