Saturday, June 14, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों बदली हैं : राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों बदली हैं : राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली। “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल” विषयक प्रोफेशनल मीट/प्रबुद्ध समागम का आयोजन जिला पंचायत सभागार रायबरेली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश की विकास यात्रा के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी और सुरेंद्र सिंह दाढ़ी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने की। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत रोल मॉडल के रूप में उभरा है। गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं क्रांतिकारी साबित हुई हैं। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इन 11 वर्षों में सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ, बल्कि देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों बदल गई हैं। उन्होंने किसानों, महिलाओं, सुरक्षा, विदेश नीति, ऑपरेशन सिन्दूर, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने “सशक्त भारत, विकसित भारत” विषय पर बोलते हुए कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में डॉक्टर, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, फौजी, पत्रकार, किसान, सीए, इंजीनियर और संत समाज सहित विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने किया। इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री योगेन्द्र दीक्षित, प्रोफेसर अविनाश सिंह, विनोद बाजपेयी, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, डॉ. भूपेंद्र सिंह, साहित्यकार सतीश सिंह, डॉ. एम.पी. सिंह, संत गोविंद सिंह, विवेक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र शर्मा, विनोद द्विवेदी, पुरोहित रमजियावन दुबे, नंद किशोर तिवारी, अवधेश मिश्रा, जयंती प्रसाद दुबे, डी.एन. पाठक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।