Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहीदों के सम्मान में आयोजित रैली में गये जिले के कार्यकर्ता

शहीदों के सम्मान में आयोजित रैली में गये जिले के कार्यकर्ता

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के तत्वाधान में आगरा में शहीदों के सम्मान में आयोजित विशाल रैली में हाथरस जनपद से एक दर्जन बसों व अन्य वाहनों द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ता आगरा गए और रैली में भाग लेकर शहीदों के सम्मान में जमकर जोशीली नारेबाजी की गई।
हाथरस शहर से जाने वाली बसों को प्रमुख समाजसेवी एवं युवा उद्यमी अनुरोध शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगरा में आयोजित रैली को आरएसएस के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद तथा मुख्य वक्ता फायर ब्राण्ड हिन्दुवादी नेता साध्वी प्राची दीदी एवं हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री उमाकांत, युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष अमित चौधरी व प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बृज प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया और शहीदों के परिवारीजनों को मंच से सम्मानित किया गया।
हाथरस से जाने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य, विभाग संयोजक संजय सिन्हा, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला मंत्री सुनील शर्मा, अनंत सोलंकी, लोकेंद्र सिसोदिया, मुकुट बिहारी पाराशर, सुनील प्रधान, डा. राजू राणा, विनोद परमानंद, सुरेश कश्यप, मनोज कुशवाहा, वीरेंद्र चौधरी, भूरेश शर्मा, योगेश गोस्वामी, गिरीश सेंगर आदि कार्यकर्ता शामिल थे।