Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एच.पी.एल. के ट्रायल का हुआ शुभारंभ

एच.पी.एल. के ट्रायल का हुआ शुभारंभ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। यहां होने वाले हाथरस प्रीमियर लीग का ट्रायल दून पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ। एच.पी.एल. का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने फीता काटकर एवं बाल खेलकर किया। उन्होंने आयोजकों की सभी तैयारियों के बारे में भी जायजा लिया। ट्रायल में जनपद के बाहर के खिलाड़ियों के हुनर की परीक्षा ली गई। ट्रायल के सलेक्ट्ररों में प्रवीन उपाध्याय, संदीप जादौन, गौरव पचौरी थे।
ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों में नेपाल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अलावा यूपी के कई जिलों के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। आयोजक राहुल तिवारी ने बताया कि नेपाल के दो खिलाड़ी मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहे। इस अवसर पर राहुल तिवारी, नितिन बागला, मुकुल दीक्षित, सिद्धार्थ शर्मा, मयंक गौतम, फैजान अली बेग, सौरव चन्द्रा, अमन सिंह, मनीष गौतम, वार्षिक गौड़, स्पर्श, दिव्यांग भाटिया, नन्दू मेहरा, अंकित वाष्र्णेय, आकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।