Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस बूथों के मजबूत गठन को लेकर दिये दिशा निर्देश

कांग्रेस बूथों के मजबूत गठन को लेकर दिये दिशा निर्देश

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कार्यालय पसरट्टा बाजार पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में हुई। संचालन उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद पिप्पल ने किया। बैठक में बूथों के मजबूत गठन को लेकर वार्ड अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को शहर अध्यक्ष ने दिशानिर्देश दिए कि वह अपने अपने बूथ से एक्टिव क्रियाशील लोगों को जिम्मेदारी दें और उनके नाम और नंबर शहर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचाएं, जिससे की संगठन मजबूत हो सके। साथ ही वोट बढ़ाने की अंतिम तारीख नजदीक है, सभी अपने-अपने वार्ड व बूथों पर जाकर जांच करें कि कोई फर्जी वोट न बढ़े और असली वोट छूटे नहीं। शहर अध्यक्ष ने आगे कहा कि अब शहर कांग्रेस कार्यकारिणी में वही लोग रहेंगे जो क्रियाशील रहेंगे क्योंकि मिशन 2019 नजदीक है क्रियाशील लोगों की संगठन को जरूरत है और जो लोग काम करने में असमर्थ हैं वह अपने स्थान पर क्रियाशील लोगों को आगे लाएं जिससे उनकी जगह पर क्रियाशील लोगों को लाया जा सके। साथ ही अपने अपने वार्ड की जनसमस्याओं को इकट्ठा कर बताएं जिससे कि उन समस्याओं के समाधान की लड़ाई लड़ी जा सके, जनता तक पहुंचकर घर घर लोगों से मिलें और अपने वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को बताएं कि वर्तमान सरकार हमें बांटने व देश को खंडित करने का काम कर रही है। हमें ऐसे ही मौकापरस्त लोगों से सावधान रहना है और आने वाले समय में उन्हें करारा जवाब देना है।
बैठक के अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल एनडी तिवारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। साथ ही आर एस एस के कार्यक्रम में जिस प्रकार हवाई फायरिंग की भी निंदा की गई और प्रशासन से उसकी जांच कराने की मांग की गई। घायल छायाकार विनोद शर्मा के स्वस्थ होने की कामना की गई। बैठक में सभासद विनोद कर्दम, आरके राजू, सत्यप्रकाश रंगीला, अविनाश पचैरी, राजकुमार पचैरी, अमृत सिंह पूनिया, गिरिराज सिंह गहलोत, हरीशंकर वर्मा, पन्नालाल, डॉ. रमन गुप्ता, कपिल नरूला, सुरेशचंद गुप्ता, मधुर मनोहर शर्मा, सलमा बेगम, त्रिलोकी वर्मा, विनोद शर्मा शशी गुरु, ललतेश गुप्ता, पीसीसी बीना गुप्ता एड., अनुज संत, संजय कप्तान, विजेंद्र विजय सिंह, श्रीमती रीना कप्तान, कन्हैयालाल पुलंद, चंद्रप्रकाश, आकाश पौरूष, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।