
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा निरालानगर मंडल की बैठक गोविन्द नगर स्थित महामन्त्री कमला गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनीता सिंह व संचालन अरशी सुल्तान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मीडिया प्रभारी अरशी सुल्तान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत महिलाओं को रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हम महिलायें अब इस सरकार में तेजी से प्रगति कर रही हैं। महिलाओं का सम्मान करके समाज का विकास हो सकता है।
बैठक में मुख्यरूप से अनीता सिंह, अंजलि सेंगर, मंजू चौहान, गुड़िया सरकार सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।