Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वास्थ्य मंत्री के कौशाम्बी आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

स्वास्थ्य मंत्री के कौशाम्बी आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

प्रयागराज, मिथिलेश कुमार वर्मा। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को कौशाम्बी लोकसभा का प्रभारी बनाए जाने पर शनिवार को बेगम बाजार बमरौली भगवतपुर मोड़ पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थनाथ सिंह का कौशांबी जाने से पहले गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ी और मिठाई बांटी गई। सिद्धार्थ नाथ सिंह के स्वागत समारोह में प्रयागराज महानगर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राबिन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता फूल चंद साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भगवतपुर प्रधान पति संतोष राय, ग्राम पंचायत बमरौली प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कमाल हाशमी, ग्राम प्रधान जिला रंजीव सिंह व ग्राम पंचायत टिकरी शत्रुघ्न सिंह यादव, ग्राम प्रधान असरावल, मंत्री प्रतिनिधि राजू राय एवं चंद्रमा सिंह यादव, कमलेश कुमार, काशी क्षेत्र के मंत्री कमलेश कुमार, सेक्टर संयोजक दीनानाथ कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष छत्रपति सिंह पटेल, राजेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता धारा सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, अश्वनी कुमार शर्मा एवं अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे। मंत्री जी ने इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद प्रकट किया।