Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संस्कार भारतीय दीपावली आनन्द मेला 11 को

संस्कार भारतीय दीपावली आनन्द मेला 11 को

वार्ता के दौरान जानकारी देते आयोजन कमेटी के पदाधिकारी

मेले में आकर्षण का केन्द्र जगन्नाथ महाराज की भव्य दीप मालिका होगी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। संस्कार भारती महानगर शाखा द्वारा दीपावली आनन्द महोत्सव का आयोजन 11 नवम्बर को सांय छह बजे से तिलक काॅलेज के मैदान में किया जायेगा। मेले में आकर्षण का केन्द्र जगन्नाथ महाराज की भव्य दीप मालिका होगी।
संस्कार भारतीय के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 11 नवम्बर को तिलक काॅलेज के मैदान दीपावली मेले में जगन्नाथ महाराज की भव्य दीपमालिका आकर्षण का केन्द्र रहेगी। साथ ही भारतीय संस्कृति के अनुरूप अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मुम्बई व मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। मेले का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा किया जायेगा। दीप प्रज्जवलन राजकुमार मित्तल, संजय मित्तल, उमाशंकर अग्रवाल के द्वारा किया जायेगा। साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उद्योगपति देवी चरन अग्रवाल, मुख्य अतिथि प्रांतीय संरक्षक प्रमुख उद्योगपति अभिषेक मित्तल चंचल, संजीव मित्तल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि उद्योगपति संतोष अग्रवाल, हेमन्त अग्रवाल बल्लू, विपुल बंसल, रवि शंकर, मार्ग दर्शक सुरे उद्देश्य तिवारी होंगे। वही मेले में स्वदेशी उत्पादों की स्टाॅल प्रवीन अग्रवाल के द्वारा लगाई जायेगी। साथ ही मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए खाने पीने की स्टाॅल के अलावा झूल लगाये जायेगे। आनन्द महोत्सव में भाग्यशाली ड्रा खोला जायेगा। वार्ता के दौरान सुरेन्द्र अग्रवाल, ब्रजेश यादव, अनूप अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, इं. एससी अग्रवाल, ओम प्रकाश वार्ष्णेय, प्रवीन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आलोक, हरीओम वर्मा आदि मौजूद रहे।