Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर विधायक ने जिला कारागार में किया भूमि पूजन

नगर विधायक ने जिला कारागार में किया भूमि पूजन

जिला कारागार में नगर विधायक को सम्मानित करते जेल अधीक्षक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला कारागार में नगर विधायक द्वारा एक अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल, 1400 मीटर की बाउंड्री वाल व एक डीपबोर नलकूप का भूमि पूजन किया गया।
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा शानिवार को जिला कारागार में एक अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय हॉल, 1400 मीटर की बाउंड्री वाल व एक डीपबोर नलकूप का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ किया। नगर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर दो करोड की लागत अति महत्वपूर्ण कार्य को कराया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के उपरांत नगर विधायक व भाजपा कार्यक्रर्ताओं ने बंदियों के साथ भोजन किया। इस दौरान जेल अधीक्षक, सुनील शर्मा, डा. अखिलेश शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, श्याम सिंह यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।