Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया प्रथम शिक्षामंत्री का जन्मदिन

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया प्रथम शिक्षामंत्री का जन्मदिन

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बीडीएम कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षामंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद‘ का जन्मदिन‘ राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, के रूप में प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं के साथ छात्राओं ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि दी। छात्राओं शिवानी, शिखा शर्मा, मोना, आंकाक्षा, रीमा, दीक्षा द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा तोमर ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम ने शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षामंत्री बनने के बाद उनकी अगुवाई में सन् 1950 में संगीत नाटक अकादमी,साहित्य अकादमी और ललितकला अकादमी का गठन हुआ। इसके साथ ही अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमारानी जैन,दर्शना कुमारी,डॉ. विभा चैहान ने विचार व्यक्त किए। संस्कृत की प्रवक्ता डॉ. नीलम ने अबुल कलाम की जीवनी उनके व्यक्तित्व व उनके सामाजिक क्षेत्र मे अभूतपूर्व क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। अन्त में कार्यक्रम की संयोजिका डॉ विभा चैहान ने सभी का आभार प्रकट किया।