Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुनाव आते ही भाजपा अलापने लगती है राम मंदिर का राग-शिवपाल यादव

चुनाव आते ही भाजपा अलापने लगती है राम मंदिर का राग-शिवपाल यादव

पत्रकारों से रूबरू होते हुए शिवपाल यादव साथ में अजीम भाई

शिवपाल बोले पार्टी बनाने से पहले मुलायम सिंह यादव से तीन बार पूछा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार को सुहागनगरी में आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव अभी तक सपा में हुए अपमान को भुला नहीं पाए हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि अपमानित होने के बाद उन्होंने नई पार्टी बनाई। इसके लिए उन्होंने संरक्षक मुलायम सिंह यादव से एक बार नहीं बल्कि तीन बार स्वीकृति ली। उसके बाद ही पार्टी का गठन किया।
पार्टी मुुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा राम मंदिर का राग अलापने लगती है। मामला कोर्ट में है लेकिन इस पर एक राय होकर सर्वसम्मति से बात करनी चाहिए। भाजपा को राम मंदिर तभी तक याद रहता है जब तक चुनाव समाप्त नहीं हो जाते। राजा भैया द्वारा पार्टी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि राजा भैया ने पार्टी बनाई है। उनसे हमारे संबंध अच्छे हैं। समय पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा से उन्हें 50 प्रतिशत शेयर चाहिए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनकी पार्टी के संरक्षक हैं। उन्हीं के कहने पर उन्होंने यह सब किया है। समाजवादी पार्टी ने उनका बहुत अपमान किया है। सपा में शामिल होने के लिए उनकी मांग है। पार्टी के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत शेयर भी चाहिए।
शिवपाल यादव ने दिए फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शुक्रवार को सुहागनगरी में थे। वह करीब तीन घंटे तक फिरोजाबाद मेें रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की। उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का इशारा भी किया।
फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मान लीजिए कि वह फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उननकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है। यदि वह उनकी पार्टी से चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यदि मुलायम सिंह यादव उनकी पार्टी से चुनाव न लड़कर सपा सेे चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पार्टी वहां चुनाव नहीं लड़ेगी और उनका समर्थन करेगी। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा में उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाई गई, इसलिए उन्होंने इस पार्टी का गठन किया। अखिलेश यादव द्वारा उनकी पार्टी को भाजपा की बी पार्टी कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह क्या सोचते हैं। इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उनकी पार्टी समाजवादी विचारधारा की पार्टी है। लोहिया के आदर्श पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए वह अपनी ही पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।