Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिद्धचक्र महामंडल विधान में गूंजी नमोकार की गूंज

सिद्धचक्र महामंडल विधान में गूंजी नमोकार की गूंज

1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एटा रोड पर चल रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एटा रोड पर चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांती महायज्ञ में शुक्रवार को णमोकार मंत्र की गूंज सुनाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को जैन मंदिर में अभिषेक, पूजन विधान और शाम को आरती, प्रवचन और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मानी दीदी और अभिषेक शास्त्री सागांनेर के सानिध्य में किया गया। मनीष जैन ने बताया कि मंदिर पर 14 नवंबर से 24 नवंबर तक विधान मंडल का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन अभिषेक और प्रवचन का आयोजन किया जाता है। प्रवचन के बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोेजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में कमलेश चन्द्र जैन ने ध्वजारोहण, प्रकाश चन्द्र जैन ने चित्र अनावरण और डाॅ. रवीन्द्र कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौके पर अजय जैन साहू, अनिल जैन पांडे, अनिल जैन बैंक वाले, अरविंद कुमार जैन, सुभाष चन्द्र जैन के अलावा महिलाएं भी मौजूद रहीं।