Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम निर्माण विभाग के एक्सईएन की हालत बिगड़ी

नगर निगम निर्माण विभाग के एक्सईएन की हालत बिगड़ी

प्राइवेट ट्रामा सेंटर में एक्सईएन-प्रभारी अपर आयुक्त को देखने पहुंची मेयर व कई पार्षदगण

महापौर सहित दर्जनों भाजपा नेता पहुंचे देखने
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम निर्माण विभाग के एक्सईएन एवं अपर नगर आयुक्त का चार्ज देख रहे विकास कुरील की हालत विगड गयी। जिसको सरकारी ट्रामा सेन्टर ले जाया गया। जहां से उसका निजी अस्पताल ले गये। नगर निगम के लोगो ने बताया कि भाजपा नेताओं द्वारा अभद्रता करने पर एक्सईएन को अटैक जैसी स्थिति बन गयी। फिलहाल हालत सुधार में बतायी गयी है।
नगर निगम के निर्माण विभाग में तैनात एक्सईएन एव अपर नगर आयुक्त का चार्ज समाल रहे विकास कुरील आज नगर के पालीवाल हाॅल में सामूहिक शादी समारोह की व्यवस्था देख रहे थे। उसी दौरान भाजपा नेता अपने साथियों के साथ वहा पहंुच गये। उसी दौरान एक्सईएन से कहासुनी के साथ अभद्रता होने लगी। जिसको देख अचानक उनकी हालत खराब हो गयी। एक्सईएन की हालत खराब होने पर तत्काल उनको नगर निगम के लोग आनन -फानन में सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। जहां प्राथमिक उपचार देते हुए मौके पर पहुचे पार्षद पति कृष्णमुरारी अग्रवाल भाजपा पार्षद, पूनम शर्मा नगर निगम जलकल विभाग के अनिल सारस्वत, स्वास्थ्य विभाग के छकौडीलाल, आदि नगर निगम के लोग प्राईवेट ट्रामा सेन्टर लग गये। जहाॅ नगर निगम की महापौर नूतन राठौर अपने साथियों के साथ अधिकारी के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी पर देखने पहुंची। इस मौके पर नूतन राठौर ने कहा कि निर्माण विभाग अधिकारी की अटैक जैसी स्थित महसूस बतायी जा रही है। भाजपा नेताओं की अभद्रता की जानकारी नही हो सकी है। अगर होती है तो जाॅच कराने के बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। वही नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने काम बन्द करते हुए कहा कि जब नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी सुरक्षित नहीं होंगे तो हम लोगो को इस विभाग में काम नही करना है। फिलहाल एक्सईएन का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। नगर निगम में चर्चा थी कि भाजपा नेता रामनरेश कटारा, सुनील गुप्ता उसके साथियों द्वारा जनता के सामने अभद्रता की थी। जिसके कारण वह सदमें में आ गये।