Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

सुहागनगरी में नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

सपा एवं प्रसपा ने जिला अस्पताल में अलग-अलग रक्तदान कर मरीजों को बांटे फल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में नेताजी मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। एक ओर समाजवादी पार्टी ने जिला अस्पताल में रक्तदान, मरीजों को फल वितरण किया गया। तो वहीं दूसरी ओर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी रक्तदान करते हुये मरीजों को फल वितरण किया। इसके अलावा जिले की अन्य विधानसभाओं में भी दोनों पार्टियों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं कार्यकर्ताओं ने कई जगह नेताजी के जन्मदिन पर केक भी काटा।
समाजवादी पार्टी द्वारा एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल में ब्लड डोनेट कैंप लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाते हुये ब्लड डोनेट किया। वहीं मरीजों को भी फल वितरण किये गये। कार्यक्रम के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। वहीं एमएलसी डा दिलीप यादव ने बताया कि नेताजी के जन्मदिवस के अवसर पर गरीब, असहायों और जरूरतमंदों के लिये रक्तदान किया गया है जो कि काफी पुनीत कार्य है। वहीं फल वितरण भी किया गया है। जिले की सभी विधानसभाओं में सपाइयों द्वारा नेताजी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुमन देवी सविता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अवनींद्र यादव, विजय आर्या, गौरव यादव, योगेंद्र यादव, राजकुमार राठौर, जगमोहन यादव, कमलेश यादव, अवनीन्द्र यादव, बंटू कठेरिया, राजनरायन गुप्ता संग काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा भी जिलाध्यक्ष अजीम भाई के नेतृत्व में जिला अस्पताल में ब्लड डोनेट कैंप लगाया गया। उन्होंने जिला अस्पताल में सबसे पहले अपना रक्तदान किया। मरीजों को फल वितरण भी किया गया। वही जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने बताया कि हमारी पार्टी द्वारा जिले की सभी विधानसभाओं में सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों में नेताजी का जन्मदिवस पर धर्मनिरपेक्षता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने कई क्षेत्रों में गरीबों को खाना भी खिलाया। वहीं प्र्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने की। कार्यकर्ताओं में लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता शक्ति सिंह, अर्जुन चौधरी, नवाज खान रानू, सन्नी यादव, अश्वनी यादव, नीरज यादव, मीना राजपूत, छोटे सिंह, जगदीश शर्मा, अभिषेक यादव, अमन गुर्जर, सौरभ यादव, हेमंत गुर्जर, संकल्प यादव आदि मौजूद रहे।