Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फांसी लगाने से महिला की मौत

फांसी लगाने से महिला की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के रसीदपुर कनैटा में एक महिला की संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया।
थाना मटसैना क्षेत्र रसीदपुर कनैटा निवासी 26 वर्षीय रूबी पत्नी लाल सिंह की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में फांसी लगने से मौत हो गयी। मृतका के शव को सूचना पर पहंुची पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहंुची पुलिस ने बताया कि गांव में चर्चा भी कि घर में विवाद होने पर महिला ने उक्त कदम उठाया है। वही थाना मटसैना प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि थाने में किसी भी प्रकार की तहरीर अभी तक नही आयी है।