Sunday, April 27, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नेताजी मुलायम सिंह के जन्म दिन पर फल वितरितः केक काटा

नेताजी मुलायम सिंह के जन्म दिन पर फल वितरितः केक काटा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 80 वां जन्म दिन केक काटकर अलीगढ़ रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के जन्म दिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के संघर्ष को याद करते हुये उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। नेताजी का सपना है दवा, पढ़ाई, शिक्षा समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति का हक है, उसे मिलना चाहिये। इसी को साकार करने के लिये कार्यकर्ताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के लिये जुट जाने का संकल्प लिया।
नेताजी के जन्म दिन पर बागला जिला अस्पताल व मातृछाया केन्द्र पर वरिष्ठ नेता मूलचन्द्र निम, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश लोधी, पूर्व सपा शहरध्यक्ष एवं ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा ‘बंटी भैया’ व प्रवक्ता रोहिताश यादव के नेतृत्व में फल वितरण किये गये।
इस अवसर पर अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष वी. के. यादव, राना प्रताप सिसौदिया, रवेन्द्र, एससी एसटी जिलाध्यक्ष बौहरे ठाकुरदास, जिला सचिव ठा. नेत्रपाल सिंह, विजयपाल चौधरी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष विवेक यादव, जे. पी. धनगर, वी. एस. राना, लाखन पहलवान, गोपाल प्रजापति, ताजेन्द्र निम, गौरीशंकर, पंकज अग्रवाल, रमेशचन्द्र धनगर, रामवीर सिंह यादव, डा. आर. सी. लाल, रफीक मौहम्मद, ईश्वरी प्रसाद, दिनेश अग्निहोत्री, सलमान, जितेन्द्र चौधरी, मुकेश चौधरी, विकास गुप्ता, डा. राधेश्याम रजक, अशोक हिटलर, राजाबाबू गहलौत आदि उपस्थित थे।