Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला पशु कल्याण अधिकारी बने सुशील शर्मा

जिला पशु कल्याण अधिकारी बने सुशील शर्मा

फतेहाबाद/आगरा, जन सामना ब्यूरो। फतेहाबाद के गांव गढ़ी सावराय निवासी भाजपा नेता सुशील शर्मा को भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड और पर्यावरण वन और जलवायु परिवहन मंत्रालय ने जिला पशु कल्याण अधिकारी आगरा के पद पर नियुक्त किया है। सुशील शर्मा की नियुक्ति पर राहुल परिहार (मीडिया प्रभारी जन संघ सेवक मंच), अशोक परिहार (सेक्टर प्रभारी भाजपा), कृपाल सिंह, विजय सिंह, भूरी सिंह आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सुशील शर्मा ने जानकारी दी कि जिले में पशुओं के साथ हो रही क्रूरता को रोका जायेगा और पशुओं के संरक्षण के लिए सुरक्षित इन्तजाम किए जायेंगे।