Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कमल संदेश यात्रा निकाल गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कमल संदेश यात्रा निकाल गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। 1 से 15 दिसंबर तक कमल संदेश पद यात्रा निकाले जाने के क्रम में सोमवार को किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के पापुलर धर्म कांटा चौराहा गोविंद नगर से भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा को क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पद यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जोरदार नारे बुलंद किए।
इस मौके पर विधायक महेश त्रिवेदी ने पूर्व कि केंद्र व प्रदेश सरकारों पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व में केवल सिर्फ केवल भ्रष्टाचार के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ। पूर्व की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के नित नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे थे जैसे भ्रष्टाचार करने की आपस में होड़ लगी हो। यही हाल सपा सरकार का प्रदेश में रहा, लगता ही नहीं था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है यही कारण था कि पूर्व की दोनों सरकारों के कई मंत्रियों तक को जेल की हवा तक खानी पड़ी। भाजपा सरकारों ने केंद्र व प्रदेश में काफी हद तक गंदगी साफ कर दी है। पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे व कोई गरीब इससे वंचित न रह जाए यही इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकारी योजनाओं की जानकारी तफसील से लोगों को बताएं। उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। कमल संदेश यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने वार्ड 93 के बूथ 10,17,18 एवं 19 पापुलर धर्म काँटा चौराहे से चावला मार्केट चौराहा तक में संपर्क कर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी व योजनाओं एवं उपलब्धियों से सम्बंधित पत्रक बाँटे। कमल संदेश यात्रा में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपसभापति नगर निगम नवीन पंडित, शिव शंकर सैनी, प्रकाश वीर आर्य, सरन तिवारी, संजय बाजपेयी, अनिल त्रिपाठी, पार्षद राकेश पासवान, रणविजय सिंह, नीतू सिंह, अनीता दीक्षित, गुंजनधर गुप्ता, प्रकाश सिंह चौहान, कमला गुप्ता, रोहित शुक्ला आदि थे।