Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई

3 राज्यों में कांग्रेस की जीत पर बांटी मिठाई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। दीवानी कचहरी पर एन.एस.यू.आई. के प्रदेश संयोजक आदित्य शर्मा के नेतृत्व में तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने पर मिष्ठान वितरित किया गया।
आदित्य शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा के अहंकार को तोड़ दिया है। अब 2019 में भाजपा का देश से सफाया हो जायेगा। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नन्दा ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत से यू.पी. के कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है और अब यू.पी. से भी भाजपा का सफाया हो जायेगा। इस मौके पर रामबृज सिंह एड., राजपाल सिंह पूनिया, कृष्णकान्त शर्मा, मनीष कुमार, हरीमोहन शर्मा, योगी राज उपाध्याय, अनूप शर्मा, लोकेश शर्मा आदि मौजूद थे।