Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » काव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन 30 को

काव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन 30 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष व सेंट आर.एच. काॅन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर अजय गौड़ एड़. के 50 वें जन्म दिवस के अवसर पर काव्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 30 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे लक्ष्मी नगर घास मण्डी स्थित सेंट आर.एच. काॅन्वैन्ट स्कूल में किया जायेगा। जिसमें 18 वर्ष से 25 वर्ष तक के युवा कवियों का काव्य पाठ कराया जायेगा। प्रत्येक कवि को काव्य पाठ हेतु 5 मिनट का समय दिया जायेगा। जिसमें 1 कविता तत्काल दी गयी समस्या पूर्ति पर आधारित होगी तथा शेष काव्य पाठ स्वेच्छा पर आधारित होगा। प्रथम विजेता को 1001 रूपये, द्वितीय को 501 तथा तृतीय स्थान लाने वाले को 251 रूपये का पुरूष्कार दिया जायेगा। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम जिला सह संयोजक देवेश सिसोदिया ने देते हुये बताया कि 28 दिसम्बर तक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा कवि उक्त व्हाट्स ऐप नं. 9760324353 पर अपना रजिस्ट्रेशन करा दें।