Monday, April 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चेतन चौहान ने पूर्व खिलाडियों को किया सम्मानित

चेतन चौहान ने पूर्व खिलाडियों को किया सम्मानित

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पूर्व में अपने विद्यालय से लेकर मंडल में अपने खेल प्रतिभा के कारण अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सीनियर खिलाडियों को क्रिकेटर चेतन चौहान ने सम्मानित किया। जिसमें सासनी क्षेत्र के दो खिलाडी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सम्मान प्राप्त खिलाडी गांव लढौटा निवासी भीकमपाल सिंह व गांव बिलखौरा निवासी नाहर सिंह ने बताया कि अलीगढ के गांव जोकरी हरिदासपुर में क्रिकेटर चेतन चौहान का आगमन हुआ। जो सीनियर खिलाडियों को सम्मानित करने और उनके उत्साह को पूर्व की भांति बनाए रखने के लिए आए थे। इस सम्मान श्रंखला मं विलखौरा के नाहर सिंह, तथा लढौटा के भीकमपाल सिंह का भी नाम रखा गया था। जहां चेतन चौहान द्वारा इन्हें प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से उनके गांव में खुशी की लहर दौड गई। दोनों गांव में लोगों ने मिष्ठान वितरण कर इस सम्मान की खुशी का इजहार किया।