Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

नगर आगमन पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू लता सचान ने कार्यकर्ताओं के साथ सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का किया स्वागत।
घाटमपुर, कानपुर। लखनऊ से हमीरपुर समाजवादी विकास विजन पदयात्रा में हिस्सा लेने जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का महिला प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष मंजूलता सचान ने अज्योरी गांव के सामने अपने तमाम साथियों के साथ फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर शुरू की गई समाजवादी विकास विजन पदयात्रा को कामयाब बनाने के लिए कार्य कर्ता जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों से जनता को परिचित कराएं और जन विरोधी सरकार भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। इस मौके पर प्रमुख रूप से पंकज यादव, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सोमवती संखवार, जिला अध्यक्ष महिला सभा आशा सिंह, नीता सचान, नितिन दीक्षित, मानवेंद्र यादव, राजकुमार पाल, रोहित यादव, डी पी यादव, शाहिद, तनु सोनी आदि सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।