Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी की धाय गिरने दो मजदूर की मौत

बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी की धाय गिरने दो मजदूर की मौत

एक मजदूर को किया आगरा रैफर, और दो मजदूर दबें होने आशंका
सुहाग नगर में एलआईसी ऑफिस के सामने चल रहा था निर्माण कार्य
रेस्क्यू में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहाग नगर क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी की धाय गिरने से पांच मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। मौकेे पर चीख पुकार मच गई। अन्य मजदूरों ने मदद को आवाज लगाई। आनन-फानन में एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया। जबकि दूसरे मजदूर को करीब एक घंटे बाद जिंदा निकाल लिया गया। समाचार लिखे जाने तक दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक होने पर आगरा रैफर किया गया। वहीं दो मजदूर मलबे में दबे होने की आशंका है।
हादसा दोपहर करीब तीन बजे का है। सुहाग नगर क्षेत्र में एक बिल्डिंग निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी मिट्टी की धाय अचानक जमीन की ओर धसक गई। मिट्टी धसकने से पांच मजदूर उसके अंदर दब गए। जिसमें मिट्टी की ढाय में दबने से दो मजदूर की मौत हो गई। जिसमें लालजीत पुत्र रामस्वरूप कौशल्या नगर थाना उत्तर व हरपाल पुत्र राजाराम मूल निवासी एटा-हाल निवासी कौशल्या नगर की दबकर मौत हो गई है। वहीं श्री कृष्ण पुत्र छदामीलाल लाल, वाजिदपुर कुतुबपुर थाना लाइनपार को गंभीर घायल होने पर आगरा रेफर किया गया है। वहीं निकाले गए चैथे मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अभी भी उसमें एक मजदूर अंदर दबा हुआ हैं। पुलिस का रेस्क्यू आपरेशन जारी है। घटना स्थल पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह एवं सीओ सिटी संजय वर्मा मौके पर है। वहीं मजूदर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।