Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप

अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसेना क्षेत्रांर्गत गांव दबरई के समीप एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दबरई में आज सुबह लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव लोगों को शंकर जी की धर्मशाला के सामने पड़ा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। सूचना पर इलाका पुलिस के साथ गांव के प्रधान रामवीर सिंह दिवाकर पहुॅच गये। जिन्होंने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर अज्ञात में शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।