Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पाॅलीथिन निर्माताओं पर हो एक्शन, दुकानदारों पर नहीं

पाॅलीथिन निर्माताओं पर हो एक्शन, दुकानदारों पर नहीं

हाथरस। पाॅलीथिन प्रतिबंध पर उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल ने समर्थन करते हुये पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कितने माइग्रेन की पाॅलीथिल प्रतिबंधित है और कितनी नहीं है की जागरूकता लाने को प्रचार प्रसार करने की मांग की है। व्यापार मंडल द्वारा पालिकाध्यक्ष को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा पाॅलीथिन प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल इसका पूर्ण समर्थन करता है। यह शहर की स्वच्छता एवं प्रदूषण से मुक्ति की दिशा में उठाया गया सराहनीय कदम है। इसी क्रम में पिछले दिनों शहर में पाॅलीथिन हटाओ अभियान चलाया गया था जो केवल छोटे व्यापारियों व फुटकर दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही तक सीमित रह गया था।
व्यापार मंडल ने पालिकाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि इस अभियान की जागरूकता के सन्दर्भ में शहर के प्रमुख चैराहों पर बड़े-बड़े होर्डिग लगवाये जायें उसमें यह भी दर्शाया जाये कि कितने माइग्रेन की पाॅलीथिन प्रतिबंधित है और क्या-क्या प्रतिबंधित किया गया है। पाॅलीथिन के प्रयोग से होने वाली हानि से अवगत कराया जाये। व्यापार मंडल मांग करता है कि प्रदेश सरकार उन सभी पाॅलीथिन निर्माताओं पर जहां प्रतिबंधित पाॅलीथिन का उत्पादन होता है और जहां से इसकी सप्लाई बाजार में होती है, केवल छोटे व्यापारियों व दुकानदारों पर कार्यवाही से समस्या का समाधान नहीं होगा। उत्पादन बन्द होने से ही समाधान होगा।
ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जगदीश पंकज, जिला महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल राया वाले, शहराध्यक्ष विष्णु गौतम, नगर महामंत्री अनिल वाष्र्णेय, युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वाष्र्णेय, महामंत्री मनोज बंसल आदि शामिल थे।