Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस लाइन में बालिका सुरक्षा के तहत दी गयी जानकारी

पुलिस लाइन में बालिका सुरक्षा के तहत दी गयी जानकारी

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशो के अनुपालन में (उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रुति शुक्ला कानपुर मण्डल कानपुर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन कानपुर देहात में एक दिवसीय बालिका सुरक्षा जुलाई अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी अकबरपुर कानपुर देहात, उपनिरीक्षक महाराज सिंह तोमर कानपुर देहात, जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात, जिला समन्वयक सत्य नारायण कटियार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अम्बिका पाल, बाल संरक्षण सेवाओ से दीपिका सक्सेना, कान्उसलर शोभा वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनीता यादव, शारदा देवी, कंचन मिश्रा समाज सेविका, महिला शक्ति केन्द्र विशाखा देवी, 181 से सुगमकर्ता- सरिता तोमर, प्रवीणा, स्नेहा आदि एक्सपटर््स ने बालिका सुरक्षा ” कवच” जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। पुलिस विभाग द्वारा समस्त टोल फ्री 181, 1090, 1098, 100, 101, 108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा एक दिवसीय प्रशिक्षण में 119, 125 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया और महिला कल्याण विभाग से अन्य कर्मचारी देवेन्द्र सिंह तोमर, मो0 सानेश, प्रकाश आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।