Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा ने प्रदेश सरकार के विरोध में भरी हुंकार

सपा ने प्रदेश सरकार के विरोध में भरी हुंकार

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के द्वारा शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश में जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में सपा के पूर्व सांसद अक्षय यादव ने सोनभ्रद जिले के उन्नाव कांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। जिस भूमि पर कब्जा को लेकर विवाद हुआ। उस भूमि को आदिवासी समुदाय को आवंटिक करा खतौनी में नाम दर्ज कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान जौहर विश्व विद्यालय के कुलाधिपति मौहम्मद आजम खान के विरूद्व की जा रही कार्यवाही को लेकर सपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं वक्ताओ ने उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही आरोपी भाजपा विधायक को किसी अन्य राज्य की जेल में स्थानातरित किया जाये। एमएलसी दिलीप यादव, असीम यादव एवं शिव प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में लोकसेवा आयोग की भर्ती में घोटाला हो रहा है। प्रदेश में नकली शराब कारोबार, अवैध खनन जैसे कार्यो को सरकारी संऱक्षण मिला हुआ है। साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार के कारण पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लाभ आम जन तक नहीं पहुंच पा रहा है। सपा नेताओं ने प्रदेश में हुई हत्या, लूट आदि घटनाओं को हवाला देते हुए राज्यपाल से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। वहीं राज्यपाल के नाम एक 27 सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार पांडे को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुमनदेवी सविता ने की। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, वीरेश कुमार ददुआ, डा. मनोज यादव, रमेश चंद्र चंचल, ओमप्रकाश वर्मा, रामप्रताप गुर्जर, कल्लू गुर्जर, विजय आर्या, जगमोहन यादव, महाराज सिंह धनगर, डा. संजय यादव, जेपी यादव, नीरज यादव, कमलेश यादव, बंटू कठेरिया, अशफाक खान, विनय बाल्मीकि, आशीष यादव, लोकेश कुमार, मानसी कुमारी, नीरज शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, रोहित यादव, दीपक यादव, संतोष, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, योगेश गर्ग आदि मौजूद रहे।