Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दोहरे हत्या काण्ड का आरोपी मुठभेड के दौरान गिरफ्तार

दोहरे हत्या काण्ड का आरोपी मुठभेड के दौरान गिरफ्तार

पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल
फिरोजाबाद। गुरूवार को हुए दोहरे हत्या काण्ड के एक आरोपी को पुलिस ने आज सुबह थाना रसूलपुर क्षेत्र बरी चैराहा के समीप मुठभेड के दौराना दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि दोनो ओर से चली गोलियों के चलते आरोपी के पैर में गोली लग गयी। वही एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
बताते चले कि थाना रसूलपुर क्षेत्र गली नम्बर चार नया रसूलपुर निवासी शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. एलके गुप्ता की माॅ 70 वर्षीय शिव देवी गुप्ता पत्नी वेदप्रकाश, और उनके छोटे भाई की पत्नी 30 वर्षीय रानी गुप्ता की अज्ञात लोगो ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ एसएसपी सचिन्द्र पटेल, आई जी आगरा जोन सतीश गणेश भी मौके पर पहुंचे। जिन्होने परिजनों से बात करने के बाद घटना का खुलाशा करने के लिए टीम को लगाया। आज तडके चार बजे के लगभग पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि फतेहाबाद रोड थाना रसूलपुर क्षेत्र बरी चैराहा पर हत्यारोपी जनपद से भागने के फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकडने का प्रयास किया। उसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया, जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया। दोनो ओर से हुई फायरिंग में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। साथ ही एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनो घायलों को पुलिस सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहाॅ दोनो लोगो को उपचार कराया गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि मुठभेड के दौरान दोहरे हत्या काण्ड के आरोपी 26 वर्षीय दिलीप उर्फ दीपू पुत्र रमेशचन्द्र निवासी रसूलपुर पानी की टंकी पप्पू पण्डित का मकान बताया गया है। जिसके पास से लूट का सामान तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिसकार्यवाही में 30 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र भरतसिंह पुलिसकर्मी भी घायल हुआ जो कि रसूलपुर थाने में तैनात है। दोनो लोगो को उपचार किया जा रहा है। मुठभेड के दौरान एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ नगर इन्दु प्रभा, थानाध्यक्ष रसूलपुर के साथ कई थानों का फोर्स था।