Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जायन्ट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति ने मनाया नन्दोत्सव

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति ने मनाया नन्दोत्सव

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित हुई प्रतियोगिताऐं
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा नन्दोत्सव पर्व फिरोजाबाद क्लब में मनाया गया। वहीं कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस कम्पटीशन भी आयोजित किया।
महिला शक्ति की अध्यक्ष वर्तिका जैन ने सबको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि हम सब यहाॅ अपनी भारतीय संस्कृति की धरोहर नन्दोत्सव के लिए एकत्रित हुए है। वहीं कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस कम्पटीशन भी आयोजित किया। जिसमें महिलाऐं ने राधा, यशोदा, देवकी, सुदामा, कुबजा और श्रीकृष्ण आदि किरदारों का अभिनय करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यूनिट डायरेक्टर सौभ्या चैहान के निर्देशन में राधा-कृष्ण की रासलीला प्रस्तुत की गई। वित्त निर्देशिका प्राची अग्रवान ने कृष्ण का बेहतरीन किरदार निभाया। प्रशासनिक निर्देशिका पूनम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में तनु माथुर, राखी यादव, रश्मि अग्रवाल, रीता मिततल, नीतू बंसल, प्रीति गुप्ता, सिम्मी जैन, राधिका, रूचि जैन, सुमन अग्रवाल, मंजू, डिम्पल गुप्ता आदि मौजूद रही।