Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान मोर्चा अन्नदाता सम्मलेन का हुआ आयोजन

किसान मोर्चा अन्नदाता सम्मलेन का हुआ आयोजन

रायबरेली। जिले के हरचंदपुर के जोहवाशर्की में भाजपा किसान मोर्चा अन्नदाता सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बाबू राम निषाद व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण सिंह गप्पू पूर्व विधायक राकेश सिंह रहे। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा कमलेश चौधरी ने किया।
मंच का संचालन उमेश सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समाज के अन्य वर्गों की बजाय किसान वर्ग सदियों से वंचित एवं शोषित ही रहा है। हरचंदपुर से पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा लोस प्रयाशी चुनाव हारने के बाद भी पूरे पांच साल आप सब के बीच रहकर हर सुख दुःख का भागीदार रहा हूं।मंच पर उपस्थित पूर्व विधायक राम लाल अकेला,लोकसभा संयोजक राम देव पाल, शरद सिंह, जनमेजय सिंह, शिवेंद्र सिंह, अभय सिंह, हरि पांडेय, ठा. ब्रजेश सिंह, विक्रांत अकेला, शैलेंद्र सिंह, सुनील मौर्या, मनीष त्रिवेदी, विक्रम पासवान, अखिलेश चौधरी, संतोष सिंह, संतोष जायसवाल, अभय सिंह सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।