Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवदेव दीक्षित का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

शिवदेव दीक्षित का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित किए गए मंडल अध्यक्षों में रूहेरी मंडल का सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता शिवदेव दीक्षित को मंडल अध्यक्ष घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गांव दयानतपुर स्थित बाईपास पर शिव शक्ति ढाबा पर फूलमालाओं से लादकर व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया और मिष्ठान भी वितरित किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रूहेरी शिवदेव दीक्षित के स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विशिष्ट अतिथि सासनी चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर भी मौजूद थे और कार्यकर्ताओं द्वारा सभी का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।
स्वागत करने वालों में सह मीडिया प्रमुख हाथरस विधानसभा विवेक रावत, मुकेश रावत प्रधान दयानतपुर, मनोज उपाध्याय रघनिया वाले, योगेंद्र दिवाकर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, मुकेश कुमार शर्मा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान, रामवीर सिंह तौमर, रामवीर सिंह चौहान, ठाकुर कैलाश चंद, रामबाबू सिंह चौहान, ठाकुर अनंत सोलंकी, चौधरी भोला सिंह, सोम प्रकाश प्रजापति, मदन फौजी, आदेश पाठक, भारत पाठक, राकेश रावत आदि तमाम लोग शामिल थे।