Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस के नवनियुक्त शहराध्यक्ष बोले

कांग्रेस के नवनियुक्त शहराध्यक्ष बोले

कांग्रेस को मजबूत कर खोया गौरव दिलाऊंगा वापिस-कर्दम
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कांग्रेस पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष के पद पर वार्ड 6 के सभासद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद कुमार कर्दम को कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर आज उनका वार्ड की जनता द्वारा फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया और उनके आवास पर पहुंच कर जमकर जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरित किया गया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा सभासद विनोद कुमार कर्दम को शहर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की सूचना जैसे ही वार्ड की जनता को लगी तो पूरे वार्ड के लोग व महिलायें उनके आवास पर पहुंच गये और फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनोद कर्दम द्वारा नाई का नगला स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक दलित कार्यकर्ता को शहर अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद को सौंपकर साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी ही दलितों की हमेशा सच्ची हितैषी रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के प्यार व आशीर्वाद का ही प्रणाम है कि वह आज इस पद पर पहुंचे हैं। उनका प्रयास होगा कि प्रत्येक वर्ग के कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए कांग्रेस को पुनः और अधिक मजबूत कर उसके खोये गौरव को वापस दिलाने का प्रयास करूंगा।
इस मौके पर पूर्व सभासद कमल सिंह कर्दम, वीरीसिंह कर्दम, भूपसिंह, निरंजनलाल, जवाहरलाल सेठ, अमर सिंह कर्दम, लक्ष्मी नारायण सैनी, वेद प्रकाश कर्दम, देवीराम, रामखिलाड़ी, राजेश कुमार, मुन्नालाल एलानी, अरविंद अलबेला, बिट्टू कर्दम, रत्नेश पिप्पल, विशन आगरा वाले, पूरनचंद, रामब्रज सिंह एड., चंद्रपाल आदि के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी।