Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजनीति पार्टियों ने मनाई सावित्री बाई फूले की जयंती

राजनीति पार्टियों ने मनाई सावित्री बाई फूले की जयंती

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। देश की प्रथम महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले की भाजपा और समाजवादी पार्टी द्वारा जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रांतीय परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंह चक के आवास पर आयोजित गोष्ठी में सर्वप्रथम उन्होंने सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई ने देेश में महिला शिक्षक के रूप में उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों की लिए आवाज उठाई। महिलाओं के जब पढ़ने पर पाबंदी थी तब उन्होंने इसको लेकर लड़ाई लड़ने का फैसला किया और पहली महिला शिक्षक बनीं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी की अहाता शोभाराम में हुई विचार गोष्ठी में सपा नेता अजीत यादव और विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी सचिन यादव ने कहा कि सावित्री देवी फूले ने महिला अधिकारों के लिए जो लड़ाई लड़ी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 3 जनवरी 1831 को जन्मी सावित्री बाई भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं।1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। इस दौरान देवेन्द्र सिंह यादव, सचिन राठौर, मोहन सिंह, मोती लाल आदि मौजूद रहे।